चहनियां रामगढ़ बाबा कीनाराम जन्मस्थली तपोस्थली जाने वाला मुख्य मार्ग विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गया है । ऊपर से बारिश व नाबदान की पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कीचड़ हो जाने से आने जाने वाले सवार वाहन व पैदल चलने वाले राहगीर छात्र-छात्राए , बाबा कीनाराम धाम में जाने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगो मे आक्रोश ब्याप्त है ।
मोहरगंज होते हुए ककरहटी वाया बैराठ रामगढ़ बाबा कीनाराम धाम जाने वाला मुख्य मार्ग बिगत कई वर्ष से क्षतिग्रस्त हो गया है । मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो गये है । एक तो वैसे ही राह में चलना मुश्किल हो गया है। वहीं बाबा कीनाराम जाने वाले भक्तों को कीचड़ व गन्दे पानी से होकर जाना पड़ता है। रामगढ़ निवासी लोकनाथ महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि सड़क ही बयां करती है गांव के विकास कि तस्वीर । आज दर्जनों गांवों में जाने वाले मुख्य मार्ग कि सड़कें अपनी बदहाली पर आशु बहा रही है।सड़कों की दयनीय स्थिति यह है कि बड़े बड़े गड्ढे ,उखड़ी गिट्टियां से आने जाने वाले छात्र,ग्रामीण,बुजुर्ग, महिला आये दिन गिर कर चोटील हों रही है।जब की तीन दिवसीय 13 से,15 सितंबर को बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव भी है। जिससे क्षेत्र व जनपद व गैर जनपदों से हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से बाबा कीनाराम जन्मोत्सव पर दर्शन पूजन करने के लिए जाते हैं। इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी जेई अशोक कुमार ने बताया कि बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के पहले सड़क का मरम्मत करा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें