रिपोर्टर/अमित कुमार
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में चन्दौली पुलिस के समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा किया जा रहा गश्त एवं सघन चेकिंग।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती द्वारा सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान पीआरवी (यू0पी0-112)वाहनों का चेकिंग किया गया तथा सभी को पूर्ण सतर्कता पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा हिदायत दी गयी कि यदि किसी के भी द्वारा किसी प्रकार के अनैतिक कार्यों में संलिप्तता पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें