रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीह अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को भाकपा माले के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को पत्रक सौपा। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रहा है। गरीब और गरीब होते जा रहे है। अमीर और अमीर होते जा रहे है। उन्होंने गरीबों की मनरेगा की मजदूरी 600 रूपया प्रतिदिवस की मांग किया। इसके अलावा भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल भूमि आवंटन की मांग किया। आवास के लिये पांच लाख दिये जाने की बात कही। गरीबों को दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने की मांग किया। बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग किया।
प्रत्येक वृद्ध, दिव्यांग, विधवाओं को तीन हजार रूपया मासिक पेंशन देने की मांग उठाया। अंत में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत ब्लॉक के अधिकारी और जिम्मेदार लोग लूट खसेाट मचाये हुए है। बगैर कार्य कराये लाखों करोड़ों का भुगतान करा ले रहे है। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम से एसडीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को पत्रक सौपा। इस मौके पर कामरेड रमेश राय, जीयूत विश्वकर्मा, उमानाथ चौहान, तुफानी गोंड,रामप्यारे सैनी, भोले बिंद, रामलाल, रतनलाल गोंड, सुनीता,विजयी, श्यामदेई सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें