रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शनिवार को जिलास्तरीय निपुण भारत मिशन एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ० माया सिंह ने केपीआई लक्ष्य एवं निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, एआरपी, जिला समन्वयक के साथ समीक्षा किया। इस मौके पर बिंदूवार चर्चा किया गया।
समीक्षा बैठक में जुलाई माह के सपोर्टिव सुपरविजन की स्थिति, शिक्षण संदर्शिका के प्रयोग, प्रिंटरीच सामग्री प्रयोग की स्थिति, शिक्षक डायरी एवं शिक्षण योजना, गोंद लिये विद्यालयों के निपुण विद्यालय बनाने की स्थिति, निपुण लक्ष्य दिसंबर 2023 तक प्राप्त करने की स्थिति, गणित विज्ञान किट के उपयोग पर चर्चा और संकुल व पी०टी०एम० बैठकों की स्थिति अन्य नवाचारी कार्य आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिस पर समस्त एआरपी द्वारा विकास खंडवार शैक्षिक उपलब्धियों एवं सपोर्टिव सुपरविजन से प्राचार्य को अवगत कराया।
डायट प्राचार्य ने समस्त मेंटर्स, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल द्वारा गोंद लिए गये विद्यालयों को दिसम्बर, 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा बच्चों में निपुणता लाने के उन्हें अभिप्रेरित करने की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक के के दौरान ही लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन टीम की ओर से सारिका सिंह द्वारा कोडिंग, भाषा संबंधी दक्षता, सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश राय, राजेश चतुर्वेदी, अवधेश नारायण सिंह, डायट मेंटर डा.रोशन कुमार सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, राजश्री सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह, लिली श्रीवास्तव, डॉ बैजनाथ पांडेयमंजु कुमारी, जयंत कुमार यादव, केदार सिंह यादव, प्रवीण कुमार राय, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सिंह व समस्त प्रवक्तागण व एआरपी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें