छात्रों की सफलता ही शिक्षकों के लिये सम्मान: प्राचार्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 6 अगस्त 2023

छात्रों की सफलता ही शिक्षकों के लिये सम्मान: प्राचार्य

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से एमए चतुर्थ समेस्टर के छात्र छात्रों का विदाई के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए बधाई दिया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमा पांडेय ने कहा कि छात्रों की सफलता ही शिक्षकों का सम्मान होता है। हर शिक्षक के लिये वह पल गौरव का समय होता है। जब वह छात्र कॉलेज से जाने के बाद किसी अच्छे पद पर पहुंचकर कॉलेज का नाम रौशन करता है। शिक्षक अपने हर छात्रों को डाक्टर, इंजिनियर,राजनेता,आईएएस,आईपीएस, पीसीएस सहित अन्य उच्च पदों पर आसीन होने पर गर्व महसूस करता है। 
इस मौके पर एम ए राजनीति शास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के छात्र ,छात्राओं ने एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विदाई दिया। वही शिक्षकों ने उनके उज्जव भविष्य की कामना किया। इस मौके पर राजनिति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो शमीम राइन, डा. पवन ओझा डा.अनिल तिवारी,विजेंद्र कुमार सिंह ,डॉ इंद्रजीत सिंह ,डॉ श्याम लाल यादव ,डॉ यज्ञनाथ पांडे, डॉक्टर अमन मिश्रा, छात्र विनोद कुमार, शुभम पाठक ,अभिषेक कुमार ,राहुल राजभर,जानवी सिंह, स्नेहा, साक्षी पांडे आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages