रेलवे के नोटिस से मचा हड़कंप - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 26 अगस्त 2023

रेलवे के नोटिस से मचा हड़कंप

 

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा चन्दौली क्षेत्र के संरेसर गांव में लगभग 5 दशक से भूमिहीन गरीब परिवार जोगी झोपड़ी लगातार निवास कर रहा है लेकिन पिछले दोनों रेलवे द्वारा दलित बस्ती को उजड़ने के लिए नोटिस थमा दिए जाने से बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी होते ही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बस्ती में पहुंचकर लोगों को ढांढस बंधाया आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी है किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा गांव में डोम व दलित बस्ती में लगभग 5 दशक से 300 की आबादी यहां निवास करती है इसमें डोम दलित कहार तेली आदि जाति के लोग रहते हैं यह सभी परिवार भूमिहीन होने की वजह से लंबे समय से यहां झुग्गी झोपड़ी लगातार निवास करता चला आ रहा है ।

यहां तक की लगभग 200 गांव के वोटर भी है लेकिन अचानक रेलवे द्वारा सभी परिवार को एक सप्ताह के अंदर घर खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है इसकी जानकारी होते ही बस्ती के लोगों में हड़ताल मच गया इसको लेकर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने शुक्रवार को बस्ती में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी आप सभी लोगों के साथ खड़ी है एक परिवार भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा अगर कोई बस्ती को उजाड़ने का प्रयास करता है तो इसका मुंह तोड़ जवाब आप लोगों के साथ हम लोग खड़े होकर देने का काम करेंगे बेदखली का नोटिश इन गरीब भूमि परिवारों के लिए अत्याचार है।इस मौके पर किसान नेता केदार यादव पूर्व प्रधान रामविलास यादव जिला सचिव अरविंद यादव,बबलू प्रधान ,प्रतिनिधि भानु प्रकाश यादव ,राजेंद्र पाल ,शीतल यादव ,उदय भान सिंह, पिंटू ,रवि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages