बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 26 अगस्त 2023

बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

रिपोर्टर/अमित कुमार

चहनियां खण्डवारी देवी इंटर कालेज की छात्राये कुश्ती में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मेडल प्राप्त कर पुलिस में भर्ती हुई है जिन्हें मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया है । शुक्रवार को खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चैयरमैन ने मिष्ठान खिलाकर सम्मानीत किया।वही दोनो बेटियों को प्रोत्साहन राशि देकर आशीर्वाद दिया।वाराणसी की रहने वाली मानसी यादव पुत्री महेंद्र यादव व महुअर कला गांव की रहने वाली साधना यादव पुत्री झम्मन यादव दोनो की पढ़ाई चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज से हुई है । दोनो कालेज के तरफ से कुश्ती में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय चैम्पियन भी है ।

मानसी यादव चाइना में अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है । इसका ट्रेनिंग बुल्गारिया में होगी । साधना ने भी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल पा चुकी हैं।राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में चैम्पियन दोनो बेटियों को लखनऊ में 23 अगस्त को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया था । शुक्रवार को गुरुजनों का आशीर्वाद लेने पहुँची दोनो बेटियों को मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चैयरमैन डा0 राजेन्द्र प्रताप सिंह ने मिठाई खिलाकर व प्रोत्साहन राशि देकर साधुवाद दिया । कहा कि इन्होंने कालेज,परिवार,गांव व जनपद का नाम रौशन किया है।यह गौरव की बात है।इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह,सचिदानन्द सिंह, सुशील पाण्डेय,शिवकुमार सिंह आदि बिद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages