रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा ग्राम चौपाल के क्रम में ड्योढ़ील ग्राम सभा के पंचायत भवन व बरडीहा ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। वही कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ एडीपीआरओ बजरंगी पांडेय द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। वही इस चौपाल में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ अन्य चौपाल का खंड विकास अधिकारी व एडीपीआरओ द्वारा निरीक्षण किया गया। अपने संबोधन में एडीपीआरो बजरंगी पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब असहाय लोगों को आवास जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
वहीं अगर इन आवास को सुनिश्चित ढंग से नहीं बनाया जाए तो यह कहीं से भी सुंदर देखने को नहीं प्राप्त होंगे। ठीक वैसे ही जैसे हम और आप अगर अच्छे ढंग के वस्त्र न धारण करें और फटे पुराने कपड़े पहने तो कहीं से भी सुंदरता नहीं नजर आएगी। इसी प्रकार से जो सरकार द्वारा हम लोग को आवास प्राप्त हो रही है उसे अच्छे ढंग से सुव्यवस्थित करने के साथ रंग रोगन कर दिया जाए तो यह अत्यधिक सुंदर दिखेंगे। इसी के साथ अन्य लोगों द्वारा भी अपने वक्तव्य में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सकलडीहा विकासखंड अधिकारी के के सिंह, एडीपीआरओ बजरंगी पांडेय, आशीष कुमार सिंह, हवलदार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीआरवी चंद्रशेखर राय, अवधेश कुमार यादव के साथ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें