नीदरलैंड की टीम कुष्ट रोगियों के बेहतर इलाज के लिये सराहा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

नीदरलैंड की टीम कुष्ट रोगियों के बेहतर इलाज के लिये सराहा

 


रिपोर्टर/अमित कुमार।    सकलडीहा नीदरलैंड के एनएलआर फाउडेशन संस्थान की अनुसंधान एवं साझेदारी कार्यक्रम प्रमुख इंगे क्लासेन टीम के साथ गुरूवार को सकलडीहा सीएचसी पहुंची। इस दौरान कुष्ट रोगियों के बारे में सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव से जानकारी हासिल कर दिघवट गांव में एक कुष्ट रोगी से मुलाकात किया। उसे मेडिसीन सहित अन्य सुझाव दिया। नीदरलैंड की टीम ने सीएचसी की साफ सफाई व रोगियों की बेहतर इलाज पर सराहना किया।



सीएमओ डा. वाईके राय के निर्देश पर अप्रैल से अबतक कुल चार कुष्ट रोगियों को चिन्हित किया गया है। उन्हें बेहतर इलाज व सुझाव के लिये सीएमओ द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में नीदरलैंड के एनएलआर फाउडेशन संस्थान की अनुसंधान एवं साझेदारी कार्यक्रम प्रमुख इंगे क्लासेन टीम के साथ सकलडीहा सीएचसी पहुंचकर कुष्ट रोगियों के बारे में जानकारी हासिल किया। इसके बाद दिघवट गांव के एक कुष्ट रोगी से मुलाकात कर पीईपीपी प्लस मेडिसीन उपलब्ध कराया। इस दौरान उसे आवश्यक सुझाव दिया गया।


टीम प्रमुख ने सीएचसी से लेकर कुष्ट रोगियों के इलाज के लिये सीएमओ सहित अधीक्षक का सराहना किया। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि टीम द्वारा कुष्ट रोगी के संर्पक में रहने वाले करीब बीस घंटा या तीन माह तक साथ रहने वालों को भी इस संदर्भ में जानकारी व परामर्श दिया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव के अलावा नीदरलैंड टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages