रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा विकास खंड कार्यालय पर गुरूवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को नैनो उत्पादों के प्रयोग से किसानों की बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने किसानों को डीएपी एवं उत्पादों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने कहा कि बेहतर बचत और बेहतर उत्पादन के लिये नैनो यूरिया नैनो डीएपी किसानों को लिये लाभकारी है। इसके पूर्व अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता विनोद कुमार पांडे एवं अरुण सिंह तथा क्षेत्र प्रतिनिधि इफको अभिषेक त्रिपाठी एवं सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आशीष सिंह ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्धाटन बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह,एडीओ कोआपरेटिव आशीष सिंह,बी पेक्स सलेमपुर के अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें