शनिदेव मंदिर हटाया गया तो आन्दोलन करेगा अखाड़ा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 13 अगस्त 2023

शनिदेव मंदिर हटाया गया तो आन्दोलन करेगा अखाड़ा

रिपोर्टर/अमित कुमार   सकलडीहा चंदौली से सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जगह जगह मकान और पेड़ को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम सधन तिराहा पर स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। मंदिर हटाये जाने को लेकर शनिदेव अखाड़ा के लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को शनिदेव अखाड़ा के लोगों मंदिर हटाये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस मौके पर विरोध जताया।




नागेपुर स्थित सधन तिराहा के समीप प्राचीन शनिदेव का मंदिर शनिदेव अखाड़ा की ओर से स्थापित किया गया है। जहां सुबह शाम भक्तों द्वारा दर्शन पूजन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। हर साल विशाल भंडारा का आयोजन होता है। सकलडीहा सहित आसपास गांव व दूर दराज के लोग भंडारा में शामिल होते है। चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम मंदिर पर पहुंचकर मंदिर अन्यत्र स्थापित करने को लेकर निरीक्षण किया। मंदिर हटाये जाने को लेकर शनिदेव अखाड़ा के लोगों में आक्रोश है।



अखाड़ा के पदाधिकारियों ने चेताया कि मंदिर हटाया गया तो आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में अध्यक्ष मोलू राजभर, सुनील सिंह,गोलू यादव,श्याम सुंदर खरवार, संतोष यादव, कपिलदेव, राजेन्द्र पटेल आदि रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages