रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार शनिवार को सकलडीहा कोतवाली में फरियादियों से रूबरू रहे। इस दौरान एसपी ने मातहतों को समस्याओं का निस्तारण में लापरवाही होने पर कार्रवाई का संकेत दिया है। राजस्व मामलों को संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर बगैर पक्षपात निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुल 8 शिकायतों में मौके पर एक शिकायत का त्वरित निस्तारण कराया।
शासन की ओर से समाधान दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पड़ने वाले शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया है। इसके लिये शासन स्तर पर मुख्यमंत्री कंमाड सेंटर से निगरानी की जा रही है। समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार करीब दो घंटा तक फरियादियों की समस्या से रूबरू रहे। इस दौरान उन्होंने मातहतों को राजस्व मामलों का संयुक्त टीम के साथ निस्तारण कराने का निदे्रश दिया।
इसके साथ बगैर पक्षपात किये दोनों पक्षों को कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही या वसूली कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। हर हाल में गो तस्करी, अवैध मादक पदार्थो की ब्रिकी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। आपरेशन दृष्टि के तहत गांवों में सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकासधर दूबे, कोतवाल विमलेश मौर्या, एसआई शिवमणी त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, सुरेश यादव, संजय सिंह सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें