रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा विकास खण्ड के कटेहरा गांव में चलो चंदौली ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार जन संपर्क जन चौपाल अभियान के तहत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना व सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। कटेहरा में आयुष्मान कार्ड के 24 प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 अंतोदय कार्ड के 24 पात्र गृहस्थी कार्ड के 191 लाभार्थी है।
जन चौपाल की शुरुवात भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने फीता काट कर किया।इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने खाद्य रसद विभाग,पंचायत विभाग,स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग सहित अन्य विभागों के स्टालों का अवलोकन करके एक बच्चें का अन्नप्राशन व एक महिला का गोद भराई किया। वही बताया कि देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं भाजपा सरकार ने कोरोना काल से लेकर अब तक लोककल्याण के लिए निशुल्क राशन वितरण का काम कर रही है।आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक निशुल्क इलाज,जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डाॅ0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है ।वर्तमान में मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज, चंदौली ओवरब्रिज, चंदौली का मेडिकल कॉलेज, चंदौली सैदपुर रोड एवं अन्य ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर सकलडीहा खण्ड विकास अधिकारी के.के सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य अभय शंकर पाण्डेय, ग्राम प्रधान वीणा पाण्डेय, सचिव पवन दुबे, रमेश पाण्डेय शंभू यादव, नरसिंह राम, दशरथ राम, गुलाब राम, दीपक पाण्डेय, कुसुम देवी, डिंपल देवी,चिंता देवी सहित इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें