खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन

रिपोर्टर/अमित कुमार    सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत शेवखर ग्राम सभा में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल प्रत्येक महीने में कम से कम तीन ग्राम सभाओं में आयोजित की जानी है।जिसका प्रारंभ अमावल ग्राम सभा  से शिक्षा जनचौपाल की शुरुआत किया गया।इसी क्रम में शुक्रवार को शेवखर ग्रामसभा के स्कूल प्रांगण में शिक्षा जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस शिक्षा जनचौपाल में ग्रामीणों को शिक्षा विभाग द्वारा संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं वर्तमान में जो बच्चे ग्राम सभा के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।






उन्हें व उनके अभिभावकों को इस चौपाल में उपस्थिति दर्ज कराते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही संपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। चर्चा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माह में 3 ग्राम पंचायतों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाना है। इस चौपाल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों और अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीणों की सुविधाओं को देखते हुए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी संपूर्ण जानकारियां इस चौपाल में उन लोगों को दी जाती है। जिससे अधिक से अधिक मात्रा में ग्रामीण विभाग द्वारा चलाई जाए योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस शिक्षा चौपाल में ग्राम सभा से जुड़े सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, बच्चे,अभिभावक,ग्राम प्रधान के साथ खंड शिक्षा अधिकारी व प्रमोद यादव सहित अनु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages