राष्ट्रीय लोक अदालत का कैंप लगाकर किया जा रहा जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 19 अगस्त 2023

राष्ट्रीय लोक अदालत का कैंप लगाकर किया जा रहा जागरूक

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा गरीब मजबूर लोग को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो इसी क्रम में लगातार सकलडीहा तहसील के पी एल वी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से किया जा रहा है। जहां पी एल वी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह हो रहे आयोजनों में कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को अपने वादों का निस्तारण कराने के क्रम में अनेको प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वही ऐसे मजबूर जिन्हें छोटी-छोटी बातों में धाराओं की जानकारी ना होने के कारण अपने वादों का निस्तारण कराने के लिए दर-दर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।ऐसे गरीब मजबूर लोगों के बीच यह पैरा लीगल वालंटियर जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ सक्षम अधिकारियों से चर्चा करने के साथ मामलों के निस्तारण कराने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में शेवखर कला ग्राम सभा एवं कटेहरा ग्राम सभा में ग्राम चौपाल के आयोजन पर इन पैरा लीगल वालंटियरो द्वारा कैंप लगाकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर चंद्रशेखर राय, राकेश राय ,अवधेश यादव, खुशी हाल गुप्ता,संजय शर्मा,अनुज शर्मा,रविकांत मौर्य ,अभिषेक बिंद,विमल कुमार,विमल कुमार ,तनवीर अहमद, सहित इत्यादि पी एल वी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages