गोवंश को पहुंचाया गया गौशाला - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 19 अगस्त 2023

गोवंश को पहुंचाया गया गौशाला


रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे गोवंशों को गौशाला तक ले जाने के संबंध में गत दिनों अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी। वही इस संबंध में प्रिंट मीडिया व प्रोर्टल न्यूज़ के माध्यम से खबर भी प्रकाशित की गई थी। जहां मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही इन गोवंश को गौशाला पर भेजे जाने का आदेश प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में शुक्रवार को एडीपीआरओ बजरंगी पांडेय ने बताया कि आप लोगों की मांग पर क्षेत्र के गोवंश को गाड़ी पर बिठाकर गौशाला पर भेज दिया गया है। वहीं कुछ गोवंश अभी भी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं उन्हें भी शीघ्र अति शीघ्र उचित संसाधन के माध्यम से निकट गौशाला पर भेज दिया जाएगा। आपको बता दे की गत दिनों से सकलडीहा क्षेत्र के नागेपूर, ताजपुर, दुर्गापुर,सकलडीहा ,टिमिलपुर के साथ अन्य ग्राम सभा में आवारा पशुओं का आतंक व्याप्त था। 

वहीं गुरुवार को एक अंधे आवारा पशु की टक्कर से तीन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए थे। जिसके बारे में खंड विकास अधिकारी को सूचना उपलब्ध कराई गई। जिस पर खंड विकास अधिकारी द्वारा शीघ्र ही मामले का निस्तारण करने का आश्वासन प्राप्त हुआ था। परंतु देर शाम तक उक्त मामले का निस्तारण न होने के कारण ग्रामीणों में रोस व्याप्त था। जिसके उपरांत उक्त के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराने के साथ इन गोवंश को गौशाला तक भेजे जाने के लिए गुहार लगाई गई थी। वही मामले का सज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही मामले के निस्तारण करने के लिए मौखिक रूप से निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को गाड़ी के माध्यम से इन गोवंशों को लादकर गौशाला पर भेजे जाने का कार्य किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages