समाधान दिवस के मामले के निस्तारण के लिए डीएम,एसपी की अनूठी पहल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 20 अगस्त 2023

समाधान दिवस के मामले के निस्तारण के लिए डीएम,एसपी की अनूठी पहल


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील सभागार में  जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रार्थना पत्र का सही निस्तारण नहीं होने पर पीड़ितो द्वारा बार-बार शिकायत आने  को लेकर डीएम व एसपी ने अनूठी पहल की है।समाधान दिवस सहित अन्य शिकायतों कि निस्तारन के लिए संयुक्त टीम गठित कर पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण का जिलाधिकारी व एसपी ने निर्देश दिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने पुलिस कर्मियों को राजस्व के मामले में राजस्व के अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मामले को निस्तारण का निर्देश दिया। वही जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने भी निर्देशित करते हुए कहा कि एक प्रोफार्मा दिया जा रहा है जिसमें संयुक्त टीम जाकर मौके पर मामले का निस्तारण करेगी। और रिपोर्ट के साथ फोटो भी संलग्न किया जाएगा ।ताकि बंद कमरे में किसी तरह की फर्जी रिपोर्ट न लग सके।किसी भी हालत में लापरवाही करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा ।जनहित के मुद्दे को पारदर्शिता पूर्वक निस्तारित किया जाए ।इसी क्रम में किसान यूनियन के नेताओं ने भी अंधा मोड़ व नाली को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया।

सकलडीहा तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस के अवसर पर कुल 127 प्रार्थना पत्र पड़े थे जिसमें 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।पांच प्रार्थना पत्र एक बार से अधिक पड़े थे जिसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर समय के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया।इस अवसर पर जिला अधिकारी निखिल की फुंडे, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक,तहसीलदार विकास धर,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी यूगल किशोर राय,जिला विकास अधिकारी,सहित जिला स्तरीय अधिकारी पुलिसकर्मी तथा राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages