सकलडीहा आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत बुधवार को तहसील से लेकर शिक्षण संस्थानों में उत्साह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारी और कर्मचारियों ने पंचप्रण शपथ लिया।कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें व गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ ली गई।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, तहसीलदार विकास धर दूबे, सकलडीहा पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रोफेसर पीके सिंह, सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य,एसआई सुनील मिश्रा, शिवमणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वही पू. मा. विद्यालय नई बाजार में अमृत काल के पंच प्रण की शपथ के कार्यक्रम के साथ शुरु किया गया । तथा माटी के गीत व अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर अरुण रत्नाकर ,ज्योति भारद्वाज, जमील अहमद, सतीश ,सुरेश, मृत्युंजय ,धर्मराज सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें