धरहरा प्राथमिक विद्यालय में मॉडल शौचालय का लोकापर्ण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

धरहरा प्राथमिक विद्यालय में मॉडल शौचालय का लोकापर्ण


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय की प्रेरणा से ग्राम पंचायत धरहरा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित मॉडल शौचालय का लोकापर्ण किया गया। इस दोरान बच्चों ने स्कूल की मॉडल शौचालय देखकर खुशी जताया।
केन्द्रीय मंत्री व सांसद के प्रयास से विकास खंड के धरहरा में लगातार विकास के नींव रखा जा रहा है। भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने केन्द्रीय मंत्री की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय प्रथम धरहरा में मॉडल शौचालय का निर्माण कराया था।



जिसका लोकापर्ण जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे व एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय और बीईओ अवधेश राय द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पित किया गया। उन्होंने ने कहा कि जनपद में यह प्राथमिक विद्यालय में अपने आप में यह पहला मॉडल शौचालय है । जिसका अनुशरण अन्य ग्राम सभा भी करेगा। अंत में अधिकारियों ने ग्राम प्रधान श्वेता सिंह व केन्द्रीय मंत्री का ग्रामीणों ने प्रंशसा किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ,अमित तिवारी ,शशिकांत पांडे, गजेंद्र सिंह ,कमलेश पांडे ,बृजेश पांडे, गुड्डू पांडे ,नानक पांडे, आशीष सिंह, चिंटू पांडे ,तेज बहादुर ,सीताराम, आनंद शर्मा, शिव शंकर, सुनील सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages