रिपोर्टर/अमित कुमार
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर गुरुवार को अन्नू सिंह ने भुपौली पम्प कैनाल से जुड़े धानापुर रजवाहा का निरीक्षण किया।मौके पर किसानों ने विधायक के प्रयास पर टेल यक पानी पहुंचने पर सराहना किया।किसानों ने कहा कि नहरों में पानी के चलते खेती की समस्या दूर हो गई।
बारिश न होने व बिजली की आंख मिचौली से किसानों के सामने खेती की समस्या आ गई थी।समस्या को देखते हुए किसानों ने बीते दिनों सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से अवगत कराया था।किसानों की समस्या पर विधायक ने सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों से किसी भी हालत में टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया था।इससे किसानों को नहरों के टेल तक पानी मिल गया।
गुरुवार को विधायक के निर्देश पर अन्नू सिंह ने भुपौली पम्प कैनाल से जुड़े धानापुर रजवाहा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान धानापुर रजवाहा में टेल तक पानी पाया गया।किसानों ने बताया कि टेल तक भरपूर पानी मिलने से खेती की समस्या दूर हो गई है।इस मौके पर संतोष सिंह, अशोक सिंह, भरत यादव, राजेन्द्र दुबे, शिवराज यादव, रामराज, विकास राजभर आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें