अग्निशमन विभाग ने छात्रों को दिया प्रशिक्षण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

अग्निशमन विभाग ने छात्रों को दिया प्रशिक्षण

रिपोर्टर/अमित कुमार

पीडीडीयू/चंदौली नगर के आरपीएफ कालोनी,मालगोदाम रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में मुगलसराय कोतवाली स्थित अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में सुरक्षा और दुर्घटना से बचने के उपाय से संबंधित बच्चों को जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बच्चों के सामने प्रदर्शन करके यह बताने का प्रयास किया की आग लगने के दौरान हम स्वयं तथा दूसरों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।  

उन्होंने आगे चर्चा करते हुए कहा कि आग लगने के प्रकार तथा किस तरह की आग को कैसे नियंत्रित करें।इस पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के दौरान प्रभावित व्यक्ति को किस प्रकार से सुरक्षित स्थान पर ले जा सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों की उत्सुकता को भी संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जागरुक रह कर हम सभी बहुत सारी समस्याओं का स्वयं निस्तारण कर सकते हैं। इस अवसर पर मुकेश कुमार दुबे,आयुष चौबे, निशा चौधरी,पियूष रंजन,उत्तम सिन्हा सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages