रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय से डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान पूरे कस्बा में बाइक रैली निकालकर भ्रमण किया।
डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे ने कहा कि आजादी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में गांव गांव तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। देश के आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, बीडीओ केके सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,जेई आरईएस विनोद मिश्रा, अमित सिंह, पवन दूबे, गुलाब मौर्य, सुरेन्द्र यादव,अमरनाथ, विरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें