संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 में 4 का मौके पर हुआ निस्तारण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 सितंबर 2023

संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 में 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।मौके पर कुल चालीस प्रार्थना पत्र पडे वही मौके पर ही चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। विशेष प्रार्थना पत्र को विभागीय अधिकारियों को निस्तारित हेतु प्रेषित कर दी गई। वही संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए उपर्युक्त मामलों को संज्ञान लेते हुए तत्काल हल करने के लिए अनुरोध किया।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने तत्काल मामलों के निस्तारण करने का भरोसा दिया। वही फरियादियों ने विभागीय अधिकारियों को अपनी-अपनी फरियाद सुनाई। जहाँ मौके पर  प्रार्थना पत्रों को मौजूद अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारित किया गया।मौके पर  सीओ राजेश कुमार राय, खंड विकास अधिकारी  कृष्ण कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी धानापुर,ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दुबे के साथ ही तहसील कर्मचारी व ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages