ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया गया शुभारंभ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 सितंबर 2023

ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया गया शुभारंभ

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील क्षेत्र के टिमिलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक मंत्री व चन्दौली भाजपा सांसद व भारी उद्योग मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा द्वारा शिलान्यास किया गया।इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वाई के राय ने बताया कि जनपद के तीन ब्लॉकों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जा रही है।जिससे मरीजो को और सुविधा उपलब्ध हो सके। वही बताया कि इस जनपद के सभी ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है यही नही स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व सभी चिकित्सक के कार्य शैली को देखा इसी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अधीक्षक के कार्य शैलियों की खूब सराहना किया।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिक्षक डॉ0 संजय यादव व धन्यवाद ज्ञापन चन्दौली चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वाई के राय में किया ।इस मौके पर चहनियां ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,नीरज सिंह बाला, धरहरा प्रधानप्रतिनिधि अमित सिंह,पूनम चौहान,अधिवक्ता रामशंकर खैरवार,डॉ0 बीके प्रसाद,डॉ0 डीके सिंह,आशुतोष सिंह,डॉ0कौशल कुमार सिंह,एचइओ रजनीकांत राय,बीसीपीएम शाहिद आलम अंसारी,चीफ फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव,मनोज वर्मा,एलटी नीरज यादव,संतोष राय,सोनू यादव,गुड्डू सिंह,धिरजा सिंह,शिवेन्द्र सिंह,चहनियां एक्सईएन व जेई सहित अन्य मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages