डायट प्राचार्य ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 सितंबर 2023

डायट प्राचार्य ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शिक्षा सुधार व बच्चों में बदलाव  को लेकर डायट प्राचार्य डॉ०माया सिंह ने शनिवार को नियमताबाद के प्राथमिक विद्यालय मढ़या, कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर, प्राथमिक विद्यालय कटेसर (प्रथम), प्राथमिक विद्यालय चौरहट, प्राथमिक विद्यालय जलीलपुर, प्राथमिक विद्यालय दांडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की भौतिक दशाओं, नामांकन स्थिति,पंजिका रखरखाव, साफ- सफाई एवं शिक्षण की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान निरीक्षण टीम द्वारा शिक्षकों को शिक्षक डायरी के विकास,पाठ योजना,व्हाट्सएप ग्रुप की सूचनाओं के साझा करने, प्रिंट रिच सामग्री के कक्षावार प्रदर्शन,टीएलएम के प्रयोग के साथ ही समय से बच्चों को होमवर्क प्रदान करे लर्निंग कॉर्नर के विकास निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।इस दौरान निरीक्षण टीम में डा०जितेन्द्र सिंह,राजेश कुमार सिंह व मोहनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages