रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा राजकीय अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के गणित विज्ञान और अंग्रेजी के 134 सहायक अध्यापक/ प्रवक्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण (द्वितीय चरण) शनिवार को समापन किया गया।द्वितीय चरण समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉ० माया सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल लक्ष्य पेडागाजी को बताना है कि कैसे शिक्षण करें।व प्रसन्नचित्त शिक्षक बच्चों के मन में स्थायी छाप छोड़ता है। उन्होंने आगामी माह में होने वाली माध्यमिक स्तर के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं गतिविधियों में प्रतिभाग लेने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। सभी शिक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा शिक्षक का मूल लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण एवं बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना।व नई शिक्षा अतः शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य में टीएलएम,नित नवीन विधाओं एवं तकनीकियों से लैस करने की आवश्यकता है। अंतिम दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ज्यामिति और क्षेत्रमिति के शिक्षण,सांख्यिकी और प्रायिकता के कुछ चुने हुए विषयों के शिक्षण, बीजगणित के चुने हुए विषय, ध्वनि शिक्षण संबंधित कठिन अवधारणा, प्रकाश संश्लेषण शिक्षण संबंधी कठिन अवधारणा, नए इनीशिएटिव्स, लेखन कौशल, इंग्लिश प्रोनाउन्सीएशन एंड इट्स एंट्री केसेस, इफेक्टिव स्पीकिंग स्किल लैंग्वेज गेम्स के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।अल्पना मिश्रा, मुकेश कुमार चौबे सहित विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों ने प्राचार्य सम्मुख प्रशिक्षण संबंधी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम की देखरेख प्रशिक्षण प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार एवं विषय प्रभारी बिजेन्द्र भारती, संतोष कुमार गुप्ता द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।इस मौके पर डॉ0 रोशन सिंह, डॉ0स्वाती राय,डॉ0 रामानंद कुमार, जयंत कुमार सिंह, डॉ० जितेद्र सिंह, प्रवीण कुमार राय, केदार यादव, हरिवंश यादव, डॉ0 मंजु कुमारी,मो०अजहर सईद, राजेश सिंह,कमर अयुब सहित अन्य मौजूद रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
रविवार, 17 सितंबर 2023
माध्यमिक विद्यालय के द्वितीय चरण के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें