हल्की बारिश में मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न राहगीर गिर कर हो रहे घायल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 11 सितंबर 2023

हल्की बारिश में मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न राहगीर गिर कर हो रहे घायल

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा के सकलडीहा चन्दौली मुख्य मार्ग भगवान शिव मंदिर के पीछे शनिवार को हल्की बारिश में ही जलजमाव होने से आने जाने वाले राहगीर ही नही वाहन स्वामी तक गिर कर घायल हो जा रहे है। वही नगरवासियों को इस विगत पुरानी समस्या से निजात नही मिल रहा है। जिसे लेकर पैदल राहगीर से लेकर वाहन सवार परेशान है। आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्याओं को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।नगरवासियों ने इस समस्या को लेकर सकलडीहा उपजिलाधिकारी व बीडीओ का कस्बा में जलभरॉव की समस्या को लेकर इस तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। यही नही वर्तमान समय मे सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग, ब्लॉक मार्ग और मुख्य मार्ग में भी जलजमाव की समस्या बनी रहती है।ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बे के कई नालो की सफाई न होने से पानी मुख्यमार्ग पर तैर रहा है जिससे आने जाने वाले व मंदिर पर ब्रती महिलाएं के साथ ही दशनरार्थियो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।









जिसे लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। कस्बा के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जलभरॉव की समस्या से निजात नही मिला तो व्यापारी आगामी बंदी के दिन एसडीएम को पत्रक देकर धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जल भरॉव की समस्या को लेकर पंचायत विभाग अधिकारियों को बताया गया है।जल्द से जल्द हो रही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages