रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चहनियां ब्लॉक के नादी में निपुण भारत मिशन एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों को देखते हुए मंगलवार को डायट प्राचार्य के अध्यक्षता में संकुल बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान सकलडीहा डायट प्राचार्य डॉ0माया सिंह ने औचक निरीक्षण भी किया।वही नैट एक्जाम,फाइव टूल किट,एफ एल एन कार्यक्रम,निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड की स्थिति,निपुण लक्ष्य एप पर छात्रों का आकलन व निपुण विद्यालय कार्ययोजना समस्त शिक्षकों हेतु प्रेरणा पोर्टल से डिजिटल संदर्शिका के माध्यम से कक्षा का संचालन करने को निर्देशित करते हुई सभी शिक्षक की डायरी व प्रिंट रिच मटेरियल, बिग बुक के साथ ही निपुण सूची व निपुण तालिका पुस्तकालय/ लर्निंग कार्नर पर चर्चा विशेष उपचारात्मक शिक्षण वर्तमान में संचालित शैक्षणिक बिन्दुओं सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर इस बैठक में चर्चा किया गया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ।प्राचार्य डॉ0 माया सिंह ने कहा संकुल बैठक, संकुल के सभी विद्यालयों की कार्य-प्रणाली को व्यवस्थित बनाने व लक्ष्यों को अपेक्षित दक्षता के साथ प्राप्त करने में सहायक होती है। बैठकों में वैचारिक मंथन से कई स्थानीय व व्यवहारिक कठिनाईयों को सामूहिक रूप से हल करने में मदद मिलती है।वही प्राचार्य ने कहा की त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आगामी माह में डायट स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रति वर्ष भर की कार्य योजना के साथ ही शिक्षकों के आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों की चर्चा की जायेगी।इस दौरान प्राचार्य ने मौजूद शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गया हैं।उसे सभी शिक्षक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर दिखाने की जरूरत है। शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य हेतु शिक्षण योजना, टीएलएम,संदर्शिका के प्रयोग के साथ ही बच्चों की रुचि एवं उनके मन को टटोलने की आवश्यकता है।ओस मौके पर राजेश कुमार,डॉ0 जितेन्द्र सिंह, मोहनलाल गुप्ता, सचिन सिंह, राम रति सिंह के साथ ही अन्य शिक्षक संकुल मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें