पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला ब्रत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 20 सितंबर 2023

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला ब्रत

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा के प्राचीन महेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को शिव हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाए पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहीं। इस दौरान व्रती महिलाए सोलह श्रृंगार कर मंदिरों व घरों में विधि विधान से पूजा की। इस दौरान पुरोहित शिव पार्वती विवाह व हरतालिक तीज का कथा श्रवण कराई।वही अधिकांश व्रती महिलाए भगवान शिव व माता पार्वती साथ मे गणेश भगवान के कच्चे मूर्ति को कुंभारो के यहाँ से लाकर अपने घर के देव स्थलों में रख कर साथ ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए फुलेरा बना कर पूरे विधि विधान से पूजन किया।इस दौरान खासकर कस्बे के प्राचीन महेश्वर महादेव शिव मंदिर में ब्रती महिलाये रात लगभग 9 बजे तक पूजा पाठ करती नजर आई।वही काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही।वही भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीय को मनाई जाने वाली हरतालिका तीज व्रत पर महिलाए पति के दिर्घायु के लिए निराजल रखकर व्रत रखी। इस दौरान महिला स्नान ध्यान कर विधि विधान से पूजा की। इसके बाद नये वस्त्र के साथ ही सोलह श्रृंगार कर महिलाए फल फूल व पूजा के हर तरह की सामग्री लेकर मंदिर पहुंची।वही व्रती महिलाए भगवान भोले व मॉ पर्वती का विधि विधान से पूजा करने के बाद पूरोहित से भगवान शंकर व मॉ पार्वती के विवाह की कथा श्रवण की। इस दौरान मंदिर पुजारी विनीत पांडेय,दिलीप पांडेय,फंफन चौबे,व शुशील चौबे ने पूरोहित हरतालिक तीज व्रत के महत्व की जानकारी दिया। हरतालिका व्रत पर सकलडीहा कस्बे सहित बरठीं,नागेपुर,सिरोहपुर,टिमिलपुर,ताजपुर,दुर्गापुर गांव के आदि शिव मंदिरों के साथ में मां काली मंदिर,मां दुर्गा मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर,आदि मंदिरों में व्रती महिलाओं की भीड़ रही। इसके अलावा जामडीह स्थित जामेश्वर शिव मंदिर में व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजा पाठ किया।सभी ने अपने पति की दिर्घायु के लिए प्रार्थना किया।इस मौके पर कोतवाली पुलिस भी चाक चौबंद व्यवस्था




















में नजर आई आपको बताते चलें कि हरितालिका तीज व्रत को लेकर पुलिस प्रशासन भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लेने में लगी रही।वर्दी के साथ-साथ सादे वेश में भी पुलिस के जवान चारों तरफ चक्रमण करते रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान को सकलडीहा थाना प्रभारी विमलेश मौर्या ने खुद संभाले रखा था। और लगातार लोगों पर नजर बनाए हुए थे।वहीं उन्होंने बताया की आज कल मंदिरों भीड़ भाड़ वाले स्थानों चोर झपट मार के साथ ही कुछ आवांछित तत्व ऐसे भी रहते है जो आती जाती गांव घर बहन बेटी व महिलाओं पर छिटा कसी करते है ऐसे में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि ऐसे लोगो पर नकेल कसने के लिए पुलिस के कुछ तेजतर्रार सिपाही सिविल में सुरक्षा बेवस्था में लगाये गए है।वही सघन से लेकर भीतरी बाजार व देवालय तक पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रही।वही प्रभारी ने बताया कि किसी भी प्रकार के कोई अनहोनी या घटना दुर्घटना ना हो सके।इस लिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा वेवस्था कर रखा है साथ ही बताया कि लगातार पुलिस प्रशासन की पैनी नजर हर तरफ हर जगह है।किसी द्वारा कुछ भी गलत करते या पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages