आवास योजना के 136 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृती पत्र - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 20 सितंबर 2023

आवास योजना के 136 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृती पत्र

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा ब्लाक सभागार में उपस्थित 139 प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह के द्वारा स्वीकृती पत्र दिया गया। वही स्वीकृती पत्र प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी का माहौल व्याप्त रहा। इस अवसर पर उपस्थित सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा गरीबों को अनेको प्रकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा निराश्रित लोगों को एक घर प्राप्त होना बहुत ही पुनीत कार्य है। वही इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी सरकार द्वारा गरीबों को दी जा रही अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इसी के साथ उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभांचित होने वाले लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। ज्ञात हो कि सकलडीहा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लोगों को स्वीकृति पत्र देने का कार्य किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, ग्राम  पंचायत अधिकारी पवन दुबे के साथ अन्य ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages