पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 20 सितंबर 2023

पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक



रिपोर्टर /अमित कुमार

सकलडीहा तहसील अंतर्गत चहानिया ब्लॉक के रईया ग्राम सभा में पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया गया। पशुओं के साथ हो रहा है आए दिन अत्याचार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण के क्रम में बुधवार को चहनियां ब्लाक के रईया ग्राम सभा में एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी। वहीं इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के कई पशुपालकों के साथ अन्य लोगों को पशुओं के संरक्षण के साथ उनके बचाव को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी रविकांत मौर्या, धनंजय श्रीवास्तव,अवधेश यादव,चंद्रशेखर राय, खुशीहाल गुप्ता द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसमें पशु क्रूरता से संबंधित जैसे गायों के बच्चों को काटे जाना, खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे पशुओं पर धारदार हथियार से वार करना। वही पशु संरक्षण जैसे बेसहारा पशुओं को गौशाला तक सुरक्षित पहुंचना तथा निष्प्रयोग पशु को गांव में सहारा व पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उनके उचित उपचार व पशु आश्रय तक पहुंचाना ।तथा उनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना। आपको बताते चलें कि चंदौली जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पशु क्रूरता एवं पशु संरक्षण के बारे में चहनियां ब्लॉक के रईया ग्राम सभा में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें ग्राम सभा के लोगों को पीएलवी कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में रविकांत मौर्या, धनंजय श्रीवास्तव,अवधेश यादव,चंद्रशेखर राय, खुशीहाल गुप्ता के साथ अत्यधिक मात्रा में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages