रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑपरेशन से हुआ सफल प्रसव सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर बुधवार को सकलडीहा दुर्गापुर निवासी नीरज सिंह उर्फ बाला की पत्नी वंदना सिंह प्रसूता का चंदौली हेरिटेज एमसीएच बीग की चिकित्सक डॉक्टर अंजु यादव के नेतृत्व में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया सीएससी पर ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही है। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा से परेशान महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर संजय यादव ने आंनकाल पर तत्कलीन हेरिटेज एमसीएच बीग की चिकित्सक डॉक्टर अंजु यादव को बुला कर सिजेरियन आपरेशन कराया वही सफल आपरेशन से हुए पुत्र की प्राप्ति होने पर परिजनो में काफी हर्ष रहा।इस दौरान दुर्गापुर निवासी भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह बाला ने बताया कि पहले के सापेक्ष आज सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध होने से हर तपके के लोगो को काफी राहत मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें