चंदौली पीडीडीयू.नगर/मुगलसराय के नगर पालिका इण्टर कालेज के सांस्कृतिक मंच पर अस्मिता नाट्य संस्थान एवं फल सब्जी विक्रेता वेलफेयर समिति द्वारा फिल्म एल्बम कलाकार एवं नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के के प्रमुख संयोजन में, कवि इंद्रजीत निर्विक के स्वागत संरक्षण में, लोकगीत बिरहा गायक जसवंत यादव के संचालन में,कार्यक्रम संरक्षक सदानंद दूबे एवं श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर चंदौली कजरी महोत्सव का शुभारंभ किया।उक्त आयोजन में फिल्म अभिनेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक शाखा लोकगीत विरहा सम्राट विजय लाल यादव को लोकजनकला दर्पण सम्मान -2023 डा.राजकुमार जायसवाल के अध्यक्षता में संयुक्त रूप मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल विधायक एवं प्रमुख संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने भेंट किया।लोकजन कला दर्पण स्मृति सम्मान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 108 लोगों को भेंट किया गया।
कजरी गायन लोकगीत विरहा कलाकार रजनी गंधा, ज्ञानी यादव,जसवंत यादव, सुधीरलाल यादव , अमृतलाल अमृत,नीलम सिंह, प्रमोदलाल यादव, अंशिका कुशवाहा, उपेन्द्रलाल यादव , रविना रवि, निर्मला पाण्डेय, सुरेश यादव, कवि इंद्रजीत निर्भीक,कवि सुख मंगल सिंह मंगल, कवि विनय पाण्डेय, त्रिवेणी स्वराज ने कजरी काव्य, गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्वागत संरक्षण, संयोजन इंद्रजीत निर्भीक, चौधरी नारायण सोनकर, रामबली यादव - प्रधान, चंद्रशेखर यादव, डा. आनन्द श्रीवास्तव सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने किया।विरहा सम्राट का लेलो आम लेलो ,आम लेलो आम लेलो, इंद्रजीत निर्भीक की -फूलल महंगाई से हमरो बा गाल पिया,कईसे खाई दाल पिया ना सहित अनेकों कजरी से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध अन्त में प्रमुख संयोजक विजय कुमार गुप्ता एवं इंद्रजीत निर्भीक ने संयुक्त रूप से धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें