सकलडीहा भारत सरकार द्वारा देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंब बनाने के क्रम में अनेकों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विकास खण्ड सकलडीहा के सी एल एफ सेन्टर सकलडीहा पर मिशन शक्ति 2.0 के अन्तर्गत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति, बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने तक विभिन्न स्तर पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जा रही हैं। जिसके क्रम में गुरुवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में समूह की 35 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण करा कर उन्हे आत्म निर्भर बनाया जायेगा। जिससे वह आर्थिक लाभ प्राप्त कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे तरह से कर सके। इस अवसर पर आर सेटी की डायरेक्टर स्मिता वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सकलडीहा के शाखा प्रबन्धक जय प्रकाश यादव , बी एम एम समर नाथ वर्मा, वरिष्ठ सहायक एजाज अहमद, प्रशिक्षक कपिल देव सिंह सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
रिपोर्टर/अमित कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें