बेटियों की सम्मान और सुरक्षा जागरूक समाज का दायित्व: सम्मान - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023

बेटियों की सम्मान और सुरक्षा जागरूक समाज का दायित्व: सम्मान

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा कम्हारी गांव में नवयुवक मंगल दल की ओर से मिशन शक्ति के तहत बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटी पढ़ाओं और बेटी बचाओं के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। गीतकार अनिल दिवाना ने अपने मिशन शक्ति की गाना पर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में सीओ ने मिशन शक्ति के तहत पर्ची का वितरण कराते हुए बेटीओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि बेटिया हमारी सम्मान और अभिमान है। बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा जागरूक समाज का दायित्व है। इसके पूर्व सीओ ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सहित महिला हेल्प डेक्स व महिला सुरक्षा व अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हेल्प लाइन नंबर पर्ची के माध्यम से वितरण कराया। अंत में सीओ राजेश कुमार राय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय यादव, बुल्लू, अश्वनी श्रीवास्तव, भाईराम, अरूण रत्नाकर, राकेश पटेल, निठोहर सत्यार्थी, सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages