पीएम श्री विद्यालयों का संयुक्त दल की टीम ने किया निरीक्षण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

पीएम श्री विद्यालयों का संयुक्त दल की टीम ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर गुरूवार को डायट प्राचार्य डॉ० माया सिंह की नेतृत्व में पीएम श्री विद्यालय तीन सदस्यीय गठित दल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पीएम श्री विद्यालयों का विभिन्न बिंदूओं पर जांच पड़ताल किया गया। प्राचार्य द्वारा गठित संयुक्त दल सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा पीएम श्री योजना के अन्तर्गत चिंहित कम्पोजिट विद्यालय जमुनीपुर, प्राथमिक विद्यालय बिसौरी एवं जीजीआईसी सैयदराजा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पीएमश्री विद्यालय की चेकलिस्ट के बिन्दुओं- विद्यालयों के निर्माण , शिक्षा गुणवत्ता, पूर्व प्राथमिक शिक्षा, समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, माध्यमिक शिक्षा सम्बन्धी प्रगति की जानकारी ली गयी। दूसरी ओर डायट प्राचार्य द्वारा गोंद लिए कम्पोजिट विद्यालय सकलडीहा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भौतिक दशाओं, डिजिटल संदर्शिका, शिक्षक डायरी के विकास, पाठ योजना, व्हाट्सएप ग्रुप की सूचनाओं के साझा करने, प्रिंट रिच सामग्री के कक्षावार प्रदर्शन, टीएलएम के प्रयोग, बच्चों को होमवर्क प्रदान करने, लर्निंग कॉर्नर के विकास, निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। निरीक्षण के दौरान  डा० जितेन्द्र सिंह, श्री राजेश कुमार सिंह व मोहनलाल गुप्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages