रिपोर्टर/अमित कुमार
चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लाक के दुल्हीपुर कम्पोजिट विद्यालय परिसर में बुद्धवार को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय योग और कुश्ती का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्धाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने किया । उक्त प्रतियोगिता में जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे , बच्चियों ने प्रतिभाग किया प्रतिभाग करने वालो में धानापुर , नियमाताबाद , सकलडीहा ,चहनियां ,शहाबगंज ,चकिया और बरहनी ब्लाक के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया । योग में बालक वर्ग में बरहनी प्रथम तथा चकिया द्वितीय रहा। वही योग के बालिका वर्ग में भी नियमाताबाद की बच्चियां प्रथम रही और धानापुर की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वही दूसरे क्रम में कुश्ती में चहनियां के बालको का जलवा रहा चहनियां ने 4 गोल्ड मैडल के साथ प्रथम स्थान हासिल किया और 2 गोल्ड मैडल के साथ नियमाताबाद द्वितीय रहा । कार्यक्रम के दौरान , जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ,मंगलदेव शर्मा , ममता गुप्ता धानापुर ब्लाक ब्यायाम शिक्षक दिलीप भारती, खेल शिक्षक प्रकाश सिंह , नारद यादव ,जयप्रकाश सिंह, मनीष सिंह , नत्थू यादव , मनीष पाण्डेय ,ज्ञानप्रकाश सिंह , मनोज यादव संजय सिंह योगी , संदीप सिंह आदि अन्य खेल शिक्षक मौजद रहे । विजेता खिलाड़ियों को मैडल देकर जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह एवम जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे द्वारा समान्नित किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें