अनुमति के अभाव में सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव टला,आक्रोश - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

अनुमति के अभाव में सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव टला,आक्रोश

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा सकलडीहा व्यापार मंडल का अध्यक्ष पद पर रविवार को चुनाव होना था। लेकिन चुनाव समिति द्वारा प्रशासनिक अनुमति नही लिये जाने के कारण कोतवाली पुलिस की ओर से चुनाव पर रोक लगा दिया गया। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी की ओर से अनुमति के साथ 19 अक्तूबर को सुबह दस बजे से चार बजे तक चुनाव कराने का भरोशा देने पर व्यापारी शांत हुए। इस दौरान काफी देर तक चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच गहमा गहमी बनी रही।
लम्बे समय से सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष की चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच काफी उत्साह है। पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत रविवार को चुनाव होना था। इसके लिये शनिवार को चुनाव समिति की ओर प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखकर चुनाव के लिये फोर्स की मांग किया गया था। जिसपर कोतवाली पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए तहसील प्रशासन से अनुमति लेने को बताया था। रविवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व कोतवाली पुलिस ने बगैर अनुमति चुनाव कराने पर नोटिस जारी करते हुए चुनाव पर रोक लगा दी। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में व्यापारी इक्कठा होगये। पुलिस प्रशासन की मनमानी को लेकर कोसते नजर आये। वही जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने 19 अक्तूबर को प्रशासनिक अनुमति के साथ चुनाव कराने का भरोशा देते।  

हुए व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।वही कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि चुनाव के लिये फोर्स की मांग किया गया था। जिसपर एक दिन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष को एसडीएम से अनुमति लेने की बात बताया गया था 
इनसेट में............बार बार चुनाव टलने से व्यापारियों में आक्रोश
सकलडीहा व्यापार मंडल के चुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच रोचक लड़ाई होने के कारण चुनाव दिलचस्प होगया है। पूर्व में आठ अक्तूबर को चुनाव होना था। लेकिन व्यापारियों की सदस्यता पूरी नही होने पर टल गया। पुन: 15 अक्तूबर का डेट निधारित हुआ था। प्रशासनिक अनुमति के अभाव में चुनाव टलने से व्यापारियों में आक्रोश है।

कोट........
चुनाव को लेकर डीएम और एसडीएम से वार्ता हुई है। 19 अक्तूबर से पूर्व चुनाव की अनुमति लेकर पुलिस फोर्स के साथ चुनाव शांतिपूर्वक कराया जायेगा।
लक्ष्मीकांत अग्रहरी जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चंदौली।

कोट.......
चुनाव के लिये लिखित रूप से फोर्स की मांग करने पर तहसील प्रशासन की अनुमति जरूरी होती है। इसके लिये चुनाव समिति को पूर्व में बताया गया था। अनुमति मिलने पर फोर्स उलब्ध कराया जायेगा।
 राजेश कुमार राय सीओ सकलडीहा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages