सकलडीहा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की सजी झांकी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

सकलडीहा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की सजी झांकी

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में नव दिवसीय मां की आकर्षक झांकी सजायी जाती है। रविवार को मां शैलपुत्री की झांकी सजायी गयी। देर शाम को मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी और व्रती महिलाओं ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। इस मौके पर रामलीला का मंचन देर रात तक चलता रहा।

कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर वर्षो से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से मां की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। झांकी का दर्शन करने के लिये कस्बा सहित टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई,ताजपुर, पदुमनाथपुर, ईटवा, सिरोहुपुर, दुर्गापुर सहित विभिन्न गांव की महिलायें व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। शाम को मां दुर्गा मंदिर की झांकी खुलते ही जयकारा के साथ भक्तजन आरती करते हुए दर्शन पूजन करते है। इसके अलावा नागेपुर के काली मांता मंदिर और सम्मे माता मंदिर के अलावा सकलडीहा में काली मंदिर, चौरसिया गली में दुर्गा मंदिर में महिलाये दर्शन पूजन के लिये सुबह से जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है। अंत में देर रात तक रामजनम और विश्वामित्र आगमन पर रामलीला का मंचन देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटा था।
इनसेट में........
शारदीय नवरात्र को लेकर शक्ति दीदी रही तैनात
शारदीय नवरात्र को लेकर कस्बा में एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय के साथ कोतवाली पुलिस शक्ति दीदी के साथ पूरे मंदिर परिसर में भ्रमण करते रहे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे कस्बा में पुलिस सादे व वर्दी में गश्त में जुटी रही।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages