रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा भारतीय किसान यूनियन के कैम्प कार्यालय पर रविवार को किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने बिजली विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न और फर्जी मुकदमा कराये जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। अंत में संगठन की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों का घेरांव की चेतावनी दिया। इसके पूर्व संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया।
वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को जबरन फर्जी मुकदमा में फसा रही है। किसानों को बिजली की मनमानी बिल और जबरन केबिल खोल दिया जा रहा है। यही नही नोडल अधिकारी बताकर मनमानी वसूली किया जा रहा है। अंत में संगठन के मजबूती पर चर्चा किया गया।
इसके पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का ट्यूववेल बिल माफ करने पर प्रसन्नता जाहिर किया। इस मौके पर पूर्ववांचल प्रचार मत्री प्रेमनारायण मौर्य, जिला अध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल ,प्रदीप सिंह, साधु, राम अवध,सुनील, मनोज यादव, जयप्रकाश , विजेंद्र, देवराज, राम अवतार सिंह, मुन्ना राय, रामाश्रय, राधे श्याम, चन्द्रबली, सुरेन्द्र, रामजी आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें