बगैर अनुमति के डीजे और नया कार्य करने पर होगी कार्रवाई: सीओ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

बगैर अनुमति के डीजे और नया कार्य करने पर होगी कार्रवाई: सीओ


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शारदीय नवरात्र दशहरा त्योहार को लेकर जिला प्रशासन सख्त है।सोमवार को एसपी के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय ने सकलडीहा कोतवाली में दुर्गापूजा मूर्ति स्थापक, वालेंटियर, प्रधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने वाले आयोजकों के साथ बैठक किया। इस दौरान  त्योहार पर अशांति या अफवाह फैलाने वाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, बिजली, बैरियर व वालेटियर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत कुल 31 स्थानों पर विभिन्न गांव और कस्बा में दुर्गा मूर्ति की स्थापना होता है। इसके अलावा सकलडीहा कस्बा और पौनी गांव में रामलीला का आयोजन होता है। इसके साथ ही आधा दर्जन गांवों में जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। 

नईबाजार और सकलडीहा में दशहरा पर भारी भीड़ उमड़ता है। इसको लेकर पूजा समिति के पदाधिकारी, वालेंटियर, प्रधान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों के साथ सीओ ने बैठक किया। पदाधिकारियों को बिजली, अग्निशमन प्रबंधन, साफ सफाई व वालेटियरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा शराब पीकर मूर्ति विसर्जन करने और बगैर अनुमति के डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। अंत में पुलिस अधिकारियों को नौ दिन  सादे वर्दी में भ्रमण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, सुरेश सिंह,महफूज अहमद, मीरा यादव, मनीष गुप्त,सोनू विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट में...........
मूर्ति विसर्जन के दौरान सीसी कैमरे से होगी निगरानी
मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिये पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ भाड़ इलाका में सीसी कैमरे से निगरानी रखेगी। इसके साथ पूजा पंडाल के समीप मीट और शराब की दुकान नही होगा।अवैध पटाखें की भंडारण पर नजर रहेगी। पंडालों में विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन यंत्र जरूरी होगा।

कोट........
मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष चौकसी रखी जायेगी। विसर्जन के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वालों पर सख्ती से नकेल कसा जायेगा। इसके लिये सादे वेष महिला और पुलिस चक्रमण करेगी।
 राजेश कुमार राय डिप्टी एसपी सकलडीहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages