मां ब्रम्हचारिणी देवी का दर्शन कर भक्त हुए निहाल लगाया जयकारा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

मां ब्रम्हचारिणी देवी का दर्शन कर भक्त हुए निहाल लगाया जयकारा


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति पर नव दिवसीय मां की विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकी सजायी जाती है। सोमवार को मां ब्रम्हचारिणी देवी की झांकी सजायी गयी। देर शाम को मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी और व्रती महिलाओं ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया।इस मौके पर रामलीला का मंचन देर रात तक चलता रहा।कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर वर्षो से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से मां की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। झांकी का दर्शन करने के लिये कस्बा सहित टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई,ताजपुर, पदुमनाथपुर, ईटवा, सिरोहुपुर, दुर्गापुर सहित विभिन्न गांव की महिलायें व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। शाम को मां ब्रम्हचारिणी देवी की झांकी खुलते ही जयकारा के साथ भक्तजन आरती करते हुए दर्शन कर निहाल हुए ।वही कैबिनेट मंत्री ने नागेपुर स्थित काली मंदिर में  विधि विधान से मां का दर्शन पूजन किया। इसके अलावा सम्मे माता मंदिर के अलावा सकलडीहा में काली मंदिर, चौरसिया गली में दुर्गा मंदिर में महिलाये दर्शन पूजन के लिये सुबह से जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है। अंत में देर रात तक रामजनम और विश्वामित्र आगमन पर रामलीला का मंचन देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटा था।
इनसेट में........
शारदीय नवरात्र पुलिस प्रशासन करती रही चक्रमण
शारदीय नवरात्र को लेकर कस्बा में एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय के साथ कोतवाली पुलिस शक्ति दीदी के साथ पूरे मंदिर परिसर में भ्रमण करते रहे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे कस्बा में पुलिस सादे व वर्दी में गश्त में जुटी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages