महिला सशक्तिकरण के तहत लाइब्रेरी शिक्षा का शुभारंभ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

महिला सशक्तिकरण के तहत लाइब्रेरी शिक्षा का शुभारंभ

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा महिला सशक्तिकरण के तहत लाइब्रेरी शिक्षा सोमवार को कस्बा में राजगुरु लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी में छात्रों को वातानुकूलित वातावरण, गुणवत्ता परक शिक्षा, फ्री वाई फाई, चाय बिस्किट आदि की सुविधा मिलेगी।
 लाइब्रेरी शिक्षा से सिविल सेवा या अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए, कंपीटिशन की सभी पुस्तक उपलब्ध रहेगी। अंशु राजगुरु ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्रों के पठन-पाठन में कोई समस्या ना हो इसीलिए ऐसी व्यवस्था किया गया है। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं सहित बदलते परिवेश से संबंधित शिक्षा के महत्व के बारे में तैयारी की सुविधा अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी मिलने लगेगी। इस मौके पर पीयूष यादव, अमित यादव, वंदना सिंह, मंजू, अनुज विश्वकर्मा, आलोक पाल, सिकंदर पाल, नारायण तिवारी आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages