शिक्षकों के कक्षा अभ्यास से पठन पाठन में बढ़ती है रूचि: - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

शिक्षकों के कक्षा अभ्यास से पठन पाठन में बढ़ती है रूचि:

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरहरा व ईटवा और सकलडीहा में सोमवार को प्रशिक्षु शिक्षकों का कक्षा अभ्यास का समापन समारोह बच्चों के बीच मनाया गया।  इस मौके पर शिक्षकों को बच्चों के बेहतर पठन पाठन पर सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश कुमार राय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भाग्य निर्माता होते है। प्रशिक्षु शिक्षकों का कक्षा अभ्यास से बच्चों में पठन पाठन में काफी रोचकता बढ़ी है। वही सकलडीहा पीजी कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष डा0 राजेश यादव ने कहा कि बीएड के प्रशिक्षु शिक्षकों के कक्षा अभ्यास से काफी सुधार और रूचि बढ़ती है। अंत में कक्षा अभ्यास के समापन पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंत में शिक्षक के साथ बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर  डा० इन्द्रजीत सिंह,डा० अजय कुमार यादव ,रजनीश उपाध्याय , अनुराधा सिंह , अजीत कुमार यादव , शिवेश्वर बाबू , शिवम यादव , अनिल सोनकर , विशाल कुमार सिंह , शिवम पाण्डेय , अजय चौधरी ,शिवम यादव, प्रधानाध्यापक जय नारायण यादव, श्वेता सिंह पाल , सविता, वन्दना आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages