मां चन्द्रघंटा देवी का दर्शन कर भक्तों ने लगाया जयकारा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

मां चन्द्रघंटा देवी का दर्शन कर भक्तों ने लगाया जयकारा

 

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति पर नव दिवसीय मां की विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकी सजायी जाती है। मंगलवार को मां चन्द्रघंटा  देवी की झांकी सजायी गयी। देर शाम को मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी और व्रती महिलाओं ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। इस मौके पर रामलीला का मंचन देर रात तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय तहसील प्रशासन के साथ दर्शन पूजन किया।

कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर वर्षो से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से मां की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। झांकी का दर्शन करने के लिये कस्बा सहित टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई,ताजपुर, पदुमनाथपुर, ईटवा, सिरोहुपुर, दुर्गापुर सहित विभिन्न गांव की महिलायें व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। शाम को मां चन्द्रघंटा  देवी की झांकी खुलते ही जयकारा के साथ भक्तजन आरती करते हुए दर्शन कर निहाल हुए । वही कैबिनेट मंत्री ने नागेपुर स्थित काली मंदिर में  विधि विधान से मां का दर्शन पूजन किया।

इसके अलावा सम्मे माता मंदिर के अलावा सकलडीहा में काली मंदिर, चौरसिया गली में दुर्गा मंदिर में महिलाये दर्शन पूजन के लिये सुबह से जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है। अंत में देर रात तक पर रामलीला में धनुष यज्ञ और पशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटा था।इस मौके पर अभय वर्मा,पवन वर्मा,पीयूष चौरसिया, अन्नू जायसवाल,संत चौरसिया, विनीत पांडेय, बबलू ,सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages