देवी शक्ति महिलाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान: प्राचार्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

देवी शक्ति महिलाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान: प्राचार्य

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा, सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत पुलिस और भारत स्काउट गाइड तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से पुलिस अधिकारी और कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं को जागरूक किया। अंत में सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन और महिला अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि बेटियां ही देश की शान है । उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना नितांत आवश्यक है। प्रदेश सरकार द्वारा बालिका के जन्म से लेकर के कुल छ:श्रेणियां में धन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्नातक की छात्राओं को भी योजना के तहत पांच हजार प्राप्त करने के अधिकारी हैं। वही सीओ राजेश कुमार राय ने कहा सरकार की ओर से निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह,  बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषित भजन हेतु आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से लाभ प्रदान कराया जा रहा है।

महिला थाना प्रभारी मीरा यादव ने महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु महिला हेल्प डेक्स, महिला पुलिस बीट,महिला साइबर सेल,महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति कक्ष की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। इसके पूर्व त्वरित कार्रवाई हेतु  हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन ,102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा ,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,1098 चाइल्ड लाइन,की जानकारी दी।इस मौके पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं से संबंधित योजना, निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं पर जानकारी दी। इस मौक पर डॉक्टर दयाशंकर सिंह, डॉक्टर वंदना,डॉक्टर सीता मिश्रा,डॉक्टर अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को दी जायेगी थाने की जिम्मेदारी
सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति पखवारे के तहत सर्किल के चार थानों में किसी एक छात्रा को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जायेगी। छात्राओं की टोली थानों की विजिट भी करेंगी। इसके साथ ही लोगों के बीच सांमजस्य भी लायेगी।
निबंध प्रतियोगिता में आंशिका प्रथम
मिशन शक्ति के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में कराया गया। महाविद्यालय की छात्रा आंशिका सिंह प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय और राहुल विश्वकर्मा एवं कुमारी ज्योति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages