सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर जिला स्तरीय विभिन्न विद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ० माया सिंह के तत्वाधान में कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों से दो शिक्षक प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रतिभाग किया। डायट स्तर पर गठित तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता शिक्षकों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा.माया सिंह ने कहा कि कहानी सुनाने की विधा काफी प्राचीन एवं समृद्ध रही है। बच्चों को कहानी के माध्यम से विषय वस्तु को रुचिकर एवं सरल बनाकर के प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय की श्रेणी में प्रथम स्थान सुरेखा केसरवानी, प्राथमिक विद्यालय कुण्डाखुर्द, द्वितीय स्थान प्रिया रघुवंशी, प्राथमिक विद्यालय चंदौली, तृतीय स्थान अनुप्रिया पाठक, प्राथमिक विद्यालय मड़िया और उच्च प्राथमिक से प्रथम स्थान अख्तर आजाद अंसारी, कंपोजिट विद्यालय दैथा, द्वितीय स्थान सुनील कुमार गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर, तृतीय स्थान राजेंद्र कुमार यादव, कंपोजिट विद्यालय करजरा को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ अजीत कुमार सिंह यादव, असि० प्रोफेसर सकलडीहा पीजी कॉलेज, श्यामलाल सिंह यादव, राकेश रोशन यादव, डॉ रामानंद कुमार,डॉ अजहर सईद आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें