नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पौनी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया।बीते चार माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पौनी गांव युवक एक नाबालिंग लड़की को बहला फुसलाकर अपने झांसा में लेकर अपहरण कर लिया। 
पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने लड़की को बरामद करने में जुट गयी। डेढ़ माह पूर्व लड़की को बरामद कर विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया। मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। कोतवाली के नईबाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा मुखबीर की सूचना पर सुबह बरठी गांव के रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया। इस बाबत कोवताल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि नाबालिंग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पौनी गांव के मुरारी उर्फ कमलेश गौड़ को पूर्व में दर्ज मुकदमा के तहत जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्र,सिपाही राजेन्द्र जायसवाल व दिलीप रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages