रिपोर्टर/अमित कुमार
चन्दौली /मुगलसराय, गुरुद्वारा के समीप आज सुबह मेटीस द मेडिसिटी अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर काआयोजन किया गया।स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वास्थ्य शिविर में सुबह 10 बजे से ही लम्बी क़तारें लग गयी।भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए 2 काउंटर लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजों ने डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर की।स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर अस्पताल के प्रबंधक सुभाष चंद्र तुलस्यान ने मुगलसराय की जनता द्वारा प्राप्त किए आशीर्वाद की भावुक व्याख्या करते हुए उन्हें अपने मिशन से संबोधित किया। मेटीस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के टीम के डॉक्टर, स्टाफ़ और स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग करने वाले डॉ.श्वेता सिंह,डॉ.बी.के.दुबे,डॉ.पी.आर. सिंह डॉ.मेनका त्रिपाठी सहित स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें