अचानक चलती ट्रक बना आग का गोला - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

अचानक चलती ट्रक बना आग का गोला



रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर  अचानक चलती ट्रक आग का गोला बन गई. ट्रक से उठता धुंआ देख ड्राइवर वाहन को रोक कूद गया. सदर कोतवाली व पुलिस लाइन के ठीक समीप घटना होने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि इंस्पेक्टर राजीव सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही तत्काल अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।दरअसल सोमवार को 2 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में सुबह से चहलकदमी शुरू हो गई थी इसी दौरान कोयला से भरा तिरपाल बंधा ट्रेलर वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही थी।कोतवाली से चंद कदम पहले पहुंची थी कि अचानक केबिन से धुंआ निकलने लगा. ड्राइवर केबिन में आग लगने की स्थिति को भांप गाड़ी को अचानक रोक दिया. बरसात के कारण पीछे कोई गाड़ी नही थी। घबराहट में ड्राइवर कूद गया।तब तक ट्रेलर से आग की लपटें निकलने लगी थी।हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को हो गयी. तत्काल फायर व सदर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages